फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime, orai news

पिता की रिवाल्वर से बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 26 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime, orai news
माधौगढ़। शादी समारोह से लौट युवक ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। कनपटी पर गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हैरत की बात तो यह है कि गोली की आवाज घर में किसी ने भी नहीं सुनी। बुधवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस और फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि फिलहाल परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हरोली निवासी किसान विनय प्रताप सिंह उर्फ रानू (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह फौजी मंगलवार की रात माधौगढ़ के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था। मां रामप्यारी को कुछ बताए दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह मां रानू को चाय देने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर मां को शक हुआ तो उन्होंने घरवालों व पास पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे। कमरे के बेड पर रानू मृतावस्था में पड़ा था। शव के बगल में पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी। सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन

गोली कनपटी से पार हो गई थी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। रानू के पिता अगरतला में बीएसएफ के एसआई के पद पर तैनात हैं। जबकि, रानू घर पर ही रहकर खेती किसानी करता था। मौके पर पहुंचे कोतवाल जेपी पाल ने रिवाल्वर को कब्जे में लिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रानू की पत्नी संजू अपने बेटे तेजस, जेठानी व उनके बच्चों के साथ औरैया में रहकर बच्चों को पढ़ाती हैं। भाई भानुप्रताप सिंह ने कोतवाल को आत्महत्या की तहरीर दी है । फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि भाई आत्महत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन कारण नहीं बता पा रहे हैं। मामला पारिवारिक विवाद या फिर चर्चा है कि बरात में भी रानू का किसी से विवाद हुआ था। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed