फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime, orai news

मकान का ताले तोड़कर तीन लाख के जेवर-नगदी चोरी

Wed, 26 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime, orai news
पलंग पर बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : ORAI
कोंच। कस्बे के नया पटेल नगर इलाके में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों की जेवर-नगदी पार कर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घिलौर निवासी दौलत सिंह पुत्र मानसिंह हाल निवासी नया पटेलनगर महाराष्ट्र में पानी पूरी का धंधा करता है। 23 फरवरी को वह कोंच अपने घर आया था और सारी जमा पूंजी घर में रखकर 24 फरवरी को अपने पैतृक गांव घिलौर चला गया था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह उसे गांव में सूचना मिली कि उसके घर के ताले टूटे पड़े हैं। दौलत ने कोंच आकर देखा तो मेन गेट और अंदर दो कमरों के ताले टूटे पड़े थे और अलमारियां खुली थी। अलमारी का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिस पर कोतवाल इमरान खान, मंडी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। दौलत के मुताबिक चोर घर में रखे अस्सी हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, जंजीर, चार अंगूठी, टॉप्स, बिछिया, पायलें, झल्लर पेटी तथा शादी में मिला पीतल का कलश सेट चोर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मकान के ऊपरी हिस्से में तीन किरायेदार हेमंत कुशवाहा निवासी नदीगांव, वीपी सिंह निवासी छानी तथा रोहित निवासी घिलौर भी रहते हैं लेकिन घटना की रात उनमें से भी मकान में नहीं था। इसके अलावा किरायेदारों समेत पूरे घर में कुल नौ ताले लगे थे लेकिन चोरों ने सिर्फ तीन ताले ही चटकाए। मेन गेट के अलावा उन दो कमरों के ताले टूटे पाए गए, जिनमें ही जेवर-नगदी रखी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि हो न हो वारदात में कोई करीबी भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed