फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

खनन कारोबारी पर15 लाख का जुर्माना

Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के भेड़ी खंड संख्या तीन में बेतवा नदी के किनारे चक रोड खोदकर बालू का खनन कराया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने खनन विभाग की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा, तो मामला सही पाया गया। इस पर खनन विभाग ने खनन कारोबारी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बताया गया कि मेसर्स राणा कंस्ट्रक्शन के संचालक हमीरपुर निवासी ख्वाजा इफ्तखार को भेड़ी खंड संख्या तीन में बेतवा नदी से बालू खनन का पट्टा आवंटित हुआ था। आसपास के लोगों ने लोगों ने पिछले दिनों डीएम से शिकायत की थी कि कंपनी के लोग नदी के साथ ही पास स्थित चक रोड खोदकर बालू का खनन कर रहा रहे हैं। डीएम प्रियंका निरंजन ने मामला संज्ञान में
विज्ञापन
ि
लया और खनन विभाग की टीम को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। सोमवार को टीम मौके पर पहुंची तो वहां चक रोड खोदकर बालू का खनन कराया जाता मिला। टीम ने खनन में अनियमितता मिलने पर कारोबारी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खनन अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच में चक रोड पर खनन होता पाया गया है। अनियमितता मिलने पर 15 लाख रुपये का जुर्माना खनन कारोबारी पर लगाया गया है। खनन विभाग की इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed