{"_id":"6176f452aa8bb6577d4ce8f4","slug":"crime-orai-news-knp660366243","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने ट्रैक्टर चालक का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने ट्रैक्टर चालक का सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। खेत पर कल्टीवेटर न ले जाने से गुस्साए दबंगों ने ट्रैक्टर चालक का लोहे की सब्बल से हमला कर सिर फोड़ दिया। अपनी जान बचाकर एक घर में घुसे ड्राइवर के पीछे पीछे दबंग भी घर में घुस गए और उसकी जमकर पिटाई की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा निवासी रमाकांत जाटव ने पुलिस को बताया कि वह गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह का ट्रैक्टर चलाता है। रविवार की दोपहर करीब दो बजे वह ट्रैक्टर में मानवेंद्र सिंह का कल्टीवेटर लगाकर खेत में काम करने गया था और वापस आकर पूर्व प्रधान के घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के ही तीन दबंग वहां पर आए और बोले कि कल्टीवेटर उनके खेत पर रख दो।
इस पर उसने पूर्व प्रधान का ट्रैक्टर पंक्चर हो जाने का हवाला देकर खुद ही अपना ट्रैक्टर लाकर कल्टीवेटर ले जाने को कहा तो उन लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी डंडों से पीटा। लोहे की सब्बल से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया और मौके पर मौजूद मां के साथ भी मारपीट की। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हालत में अपनी जान बचाकर भागा और एक घर में घुस गया।
विज्ञापन
हमलावर भी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर आ गए और मारपीट की तथा बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रमाकांत का चिकित्सीय परीक्षण कराया है, लेकिन देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।