{"_id":"60f5bc5f8ebc3e698c134df6","slug":"crime-orai-news-knp6412322163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने की प्रधान पुत्र पर हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों ने की प्रधान पुत्र पर हवाई फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। रंजिश को लेकर युवकों ने रविवार की रात पूर्व प्रधान पुत्र के साथ गालीगलौज कर हवाई फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग गए। सूचना पर सीओ और कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
पुलिस ने दो कारतूस 315 बोर, दो खोखा और एक बाइक बरामद की है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ शाहिदा नसरीन का कहना है कि मामला दर्ज करा दिया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के रुदपुरा में वर्ष 2015 में रामबेटी और संजय सिंह चौहान प्रधान का चुनाव लड़े थे। रामबेटी चुनाव जीत गई थी। हारे प्रत्याशी संजय का भाई देवा उर्फ देवदत्त चौहान रामबेटी के बेटे विक्रम सिंह (32) से रंजिश मानने लगा था। देवा ने प्रधान द्वारा गांवों में कराए गए विकास कार्यों की शिकायत एक जनप्रतिनिधि से की थी।
विज्ञापन
विक्रम का आरोप है कि जब वह जनप्रतिनिधि के पास अपना पक्ष रखने पहुंचे तो देवा चौहान साथियों के साथ वहां गालीगलौज की। इस पर विक्रम ने कोतवाली उरई में देवा और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। इसी मामले को लेकर देवा चौहान अपने चार पांच साथियों के साथ रविवार की रात विक्रम समर्थक अवधेश बुधौलिया के घर पर जाकर गालीगलौज की।
बाद में स्कार्पियो व दो तीन बाइक से पूर्व प्रधान के दरवाजे के पास पहुंचे। गालीगलौज करने लगे। देखते देखते में 6 राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुन गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को आते देख युवक गालीगलौज देते हुए भाग खड़े हुए। सूचना पर सीओ शाहिदा नसरीन, कोतवाल प्रवीण कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को दो कारतूस, दो खोखा सहित अपाचे बाइक मौके पर मिली। पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपियों के घर पर दबिश दे रही है।
लड़ाई की मुख्य वजह पूर्व प्रधान द्वारा शंकरजी मंदिर से राकेश शुक्ला के घर तक मनरेगा से डाली गई दो सौ दस मीटर इंटरलॉकिग है। उक्त इंटरलॉक को एक जनप्रतिनिधि ने हस्तक्षेप कर भुगतान रुकवा दिया था। प्रधान का आरोप है कि विरोधी उससे चार लाख रुपये मांग रहे थे। रुपये न देने पर भुगतान न होने की धमकी दी गई थी, जिसका आज तक भुगतान अधर में लटका है।