{"_id":"5fb80a798ebc3e5be450b046","slug":"crime-orai-news-knp595316871","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की तलाश में कानपुर पहुंची पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी की तलाश में कानपुर पहुंची पुलिस टीम
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। अस्पताल आई मरीज से छेड़खानी और उसके पति व पिता को तलवार से धमकाने के आरोपी डॉक्टर की तलाश में पुलिस की टीम कानपुर रवाना हो गई है। थाना प्रभारी अरुण तिवारी ने बताया कि डॉक्टर की लोकेशन पता चल गई है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
मदारीपुर में डीके अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर रजत ने अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला के साथ नशे में छेड़खानी की थी। विरोध करने पर पिता व पति के साथ मारपीट कर तलवार दिखाकर धमकाया था।
महिला के भाई की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ छेडख़ानी और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर रजत कानपुर के रमईपुर का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम शुक्रवार सुबह रमईपुर गई है। क्षेत्र के लोगों ने पहले भी मरीजों से छेड़छाड़ जानकारी दी है। छेड़छाड़ के कारण एक नर्स नौकरी छोड़ कर चली गई थी।