{"_id":"5fb6bc868ebc3e9bb15f02d1","slug":"crime-orai-news-knp5951145112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने की छेडख़ानी, विरोध में तलवार निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने की छेडख़ानी, विरोध में तलवार निकाली
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। मदारीपुर के डीके अस्पताल में सिर दर्द का इलाज कराने गई महिला के साथ नशे में धुत डॉक्टर ने छेड़खानी की और विरोध करने पर पति व पिता को तलवार दिखाकर धमकाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर अरुण तिवारी ने बताया कि डॉक्टर रजत चौहान मदारीपुर में डीके नाम से अस्पताल चलाते हैं। बुधवार रात सिर में दर्द की शिकायत पर महिला पिता और पति के साथ डीके अस्पताल गई थी। डॉक्टर ने पिता और पति को अस्पताल से बाहर खड़ा करा महिला को इलाज के लिए अंदर ले गया और उससे छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर पिता और पति अंदर पहुंचे। शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने मारपीट शुरू कर दी। वह कमरे से तलवार ले आया और शिकायत करने पर अंजाम ठीक न होने की धमकी दी।
महिला और उसके परिजनों ने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस के पहुंचने से पहले डॉक्टर भाग चुका था। इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉक्टर रजत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी डिग्री की जांच कराई जाएगी। अस्पताल के पास पानी और कीचड़ में डॉक्टर के कपड़े पड़े मिले हैं। अधिकारियों से अनुमति लेकरक अस्पताल की तलाशी का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि यह पता लग सके कि कहीं और भी असलहे तो वहां नहीं रखे हैं।
विज्ञापन
बिकरू कांड की चर्चा करता था
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रजत कानपुर का रहने वाला है। तीन साल पहले उसने पुष्पेंद्र के मकान का हिस्सा किराए पर लेकर अस्पताल खोला था। बिकरू कांड के बाद से वह तीमारदारों से खुद को कानपुर का बताकर बिकरू कांड की चर्चा करता था।
स्वास्थ्य विभाग कराएगा जांच
सीएमओ अल्पना बरतरिया का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है, फिर भी डीके अस्पताल की जांच कराऊंगी। गांव, कस्बों में अस्पताल चलाने वाले डॉक्टरों की जांच के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।