फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime news

किन्नर के घर से नौ बकरियां ले गए चोर

Thu, 10 Mar 2022 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
crime news
चोरों द्वारा काटा गया चैनर का ताला - फोटो : ORAI
कोंच। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने किन्नर गुरु सलमा बाई के भगतसिंह नगर स्थित घर के चैनल का ताला काटकर नौ बकरियां पार कर दीं। इसी क्षेत्र तरह पडऱी गांव में एक घर से चोर सात बकरियां चुरा ले गए। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भगतसिंह नगर निवासी किन्नर गुरु सलमाबाई के घर में बुधवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। घर के चैनल का ताला काटकर चोर अंदर बंधी नौ राजस्थानी बकरियां चुरा ले गए। वारदात के वक्त किन्नर सलमा किसी काम से कानपुर गई हुई थीं। पड़ोसियों की सूचना पर गुरुवार को वह घर लौटी और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही मौके पर पहुंचकर जांच की। सलमा के मुताबिक चोरी गई बकरियों की कीमत लगभग सवा लाख रुपये है। घटना की रात इसी घर की छत पर सो रही किन्नर शिवानी ने बताया कि चोरों ने इस तरह घटना को अंजाम दिया कि उसे भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

उधर, भगतसिंह नगर के पास स्थित पडऱी गांव में भी बकरी चोरी का मामला सामने आया है। बकरी पालक केशव दास ने बताया कि बुधवार की रात वह
परिवार के लोगों के साथ खेतों में मजदूरी करने गया था। उसी दौरान घर से उसकी सात बकरियां चोरी हो गईं । इनकी कीमत लगभग 40 हजार है। उसने कोंच के एक व्यापारी पर बकरियां चुराने का शक जताते हुए बताया कि आरोपी व्यापारी कई दिनों से उसके घर के चक्कर लगा रहा था। उसके बच्चों से बकरियां बेचने की बात करता था, लेकिन उसे बकरियां बेचने से मना कर दिया था। केशव दास ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की खुलासा किए जाने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed