{"_id":"622a2e52d5cc964817353a16","slug":"crime-news-orai-news-knp6849106149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी बाइक, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी बाइक, तीन की मौत
विज्ञापन
जालौन। एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शरीक होने जालौन जा रहे लोगों की बाइक सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में पिता-पुत्र व पड़ोसी की मौत हो गई। जबकि, एक महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बाइक पर सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। तीनों की मौत की वजह सिर पर आई चोट बताई गई है।
रेढर थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा गांव निवासी जगत सिंह (30) पत्नी बबली (25), बेटे पुत्तु (6) औ पड़ोसी राजा भइया (28) के साथ गुरुवार की रात आठ बजे एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जालौन आ रहे थे। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के रुरा कमसेरा के पास पहुंची। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक पर सवार जगत सिंह उसके बेटे पुत्तू व पड़ोसी राजा भइया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जगत सिंह की पत्नी बबली गंभीर रुप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बबली को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के वक्त जगत सिंह बाइक चला रहे थे।
हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि जगत सिंह व राजा भइया खेतीबाड़ी करते थे। एक साथ हुई तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के वक्त बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। तीनों की सिर पर चोट लगने से मौत हुई है। अगर हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।