फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime news

मासूम की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 04 Mar 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime news
यतेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : ORAI
कोंच। कोतवाली क्षेत्र में घर के पास बने तालाब में डूबकर डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। बताया गया कि मासूम घर के बाहर खेलते वक्त तालाब में गिर गया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रवा गांव निवासी सर्वेश कुमार का बेटा यतेंद्र कुमार शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग अपने काम में व्यस्त थे। जब काफी देर तक यतेंद्र नजर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों के साथ आसपास उसकी तलाश की, तो पास स्थित तालाब में उसका शव पानी में उतराता मिला। बाद में अस्पताल में भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सर्वेश मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष बलिराज शाही का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि यतेंद्र दो बहनों राशी (6), गोपी (4) के बीच इकलौता भाई था। घर में छोटा होने के कारण सभी का लाड़ला था। का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed