{"_id":"620fd8d40bd05260352d63dc","slug":"crime-news-orai-news-knp6813521105","type":"story","status":"publish","title_hn":"-बाइक फिसली, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-बाइक फिसली, युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक नित्यम की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जालौन-उरई मार्ग स्थित आईटीआई के पास सड़क पर पड़ी मौरंग पर चढ़कर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर निवासी नित्यम गोस्वामी (18) मोहल्ले में रहने वाले दोस्त सूर्यांश तिवारी (19) के साथ बाइक से गुरुवार को जालौन गया था। देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के उरई-जालौन मार्ग पर स्थित आईटीआई के पास सड़क पर पड़ी मौरंग के ढेर पर चढ़कर बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे नित्यम व सूर्यांश उछलकर सड़क पर गिरे और घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने नित्यम को मृत घोषित कर दिया। जबकि, सूर्यांश को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक नित्यम जीएनएम (नर्सिंग) का कोर्स कर रहा था। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से पिता प्रमोद कुमार, मां कुसलता व परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हादसे के दौरान हेलमेट लगा रखा था। सड़क पर गिरने के वक्त हेलमेट सिर से निकल गया था। इससे दोनों के सिर पर चोट आई।