फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   court,police,SDM,co,man

तहसीलदार पर रिश्तवत मांगने और मारपीट करने का आरोप

Tue, 29 Mar 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
court,police,SDM,co,man
कोंच। कस्बा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहसीलदार पर रिश्वत मांगने और आवास पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। उधर, तहसीलदार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया हैं। उनका कहना है कि बदसलूकी करने पर शिकायतकर्ता को पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन

कस्बा के मालवीय नगर निवासी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि वह दाखिल खारिज के काम को लेकर तहसीलदार नरेंद्र कुमार के आवास पर गए थे। आरोप है कि वहां बातचीत के दौरान किसी बात पर गुस्साए तहसीलदार ने गार्ड की लाठी छीन कर उसे पीट दिया। इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। बाद में मामला एसडीएम राजेश सिंह के सामने पहुंचा, वहां कृष्णपाल के माफी मांगी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली से बाहर आने पर कृष्णपाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे तहसीलदार कोंच ने उसे एक मुकदमे के सिलसिले में बुलाया। कृष्णपाल ने तहसीलदार पर 30 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया। तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने सभी आरोपों बेबुनियाद बताते हुए कहा कृष्ण पाल का एक मामला मुन्नी देवी बनाम करन सिंह उनके कोर्ट में पिछले चार साल से विचाराधीन था, जो खारिज हो गया। उसी को लेकर कृष्ण पाल गुस्से में भरा उनके आवास पर आ गया। उनके साथ झगड़ा करने लगा तो उन्होंने खुद ही गार्डों से उसे कोतवाली भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजेश सिंह ने बताया कि कृष्णपाल उनके पास शिकायत लेकर आया था। शर्तिया बैनामा दाखिल-खारिज का मामला था, जो कि तहसीलदार के यहां से खारिज हो चुका है। नियमानुसार अब वह दाखिल खारिज नहीं हो सकता है। सिविल कोर्ट में जाने के लिए शिकायतकर्ता को सलाह दी है। इसके अलावा लगाए गए आरोपों की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed