फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   court,police,judge,forest,victim arrested

पेशी पर आया कैदी फरार

Tue, 04 Jan 2022 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
court,police,judge,forest,victim arrested
कालपी (जालौन)। सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में पेशी पर आया कैदी शौचालय जाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एएसपी ने कई थानों के फोर्स के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली के रावतान मोहल्ले के निवासी भूपेंद्र यादव के खिलाफ कालपी कोतवाली में 379 और 411 की धाराओं में मामला दर्ज हैं। न्यायालय में यह मामला विचाराधीन हैं। मंगलवार को भूपेंद्र कालपी के सिविल जज के न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद ड्यूटी पर तैनात दरोगा भूपेंद्र को पुलिस वैन की ओर लेकर जा रहे थे। तभी आरोपी भूपेंद्र ने शौचालय जाने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात दरोगा उसे ले जा रहे थे। इसी बीच अचानक भूपेंद्र ने दरोगा को धक्का दिया और जंगल की ओर फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एएसपी राकेश सिंह ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed