फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Couple scorched due to lightning fall

आकाशीय बिजली गिरने से दंपति झुलसे

Fri, 10 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Couple scorched due to lightning fall
कदौरा (जालौन)। क्षेत्र के बागी गांव में बुधवार की रात तेज बारिश के साथ एक मकान पर बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से पति पत्नी झुलस गए। गनीमत यह रही की जब छत पर बिजली गिरी तो दंपति सीढ़ियों पर थे।
विज्ञापन

बुधवार की रात घर का काम निपटाने के बाद बबलू (40) अपनी पत्नी रीता (37) के साथ छत पर सोने के लिए बिस्तर लगा रहा था, अचानक बारिश शुरू हो गई और दोनों बिस्तर व सामान नीचे उठाकर आने लगे, जैसे ही वह सीढ़ियों पर पहुंचे वैसे ही छत पर अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से रीता व बबलू झुलस गए। बिजली गिरते ही गांव में हड़कंप मच गया, परिजनों ने आनन फानन में झुलसे पति-पत्नी को सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया। जहां दोनो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वही बिजली गिरने से घर के कूलर, पंखा, फ्रिज, टीवी सहित अन्य विद्युत उपकरण भी फुंक गए, जिससे करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। सूचना पर गुरुवार को एसडीएम कौशल कुमार के आदेश पर पहुंचे लेखपाल देवेंद्र सिंह ने नुकसान का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed