{"_id":"6075dbeb8ebc3ed4c3763880","slug":"corona-orai-news-knp623327061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का रिकार्ड टूटा, सर्वाधिक 81 केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का रिकार्ड टूटा, सर्वाधिक 81 केस आए
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अब तक के सर्वाधिक 81 केस आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4479 हो गई है। इनमें 49 की मौत हो चुकी है जबकि 4015 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 415 हैं। इससे पहले अभी तक सोमवार को 79 मरीज संक्रमित मिले थे।
जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल कालेज में चार कर्मियों समेत सर्वाधिक केस उरई तहसील क्षेत्र में आए है। कांटेक्ट ट्रेसिंग में 24 नए मामले आए है तो पूल टेस्टिंग में 57 केस मिले हैं। सीएमओ डा ऊषा सिंह ने बताया कि अब तक 3,34,624 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है। आज पचास लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा 2979 लोगों का टीकाकरण कराया गया है। उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि दो गज दूरी, मास्क और साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोने चाहिए। जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकले।
कोरोना की दूसरी लहर के बीच नगर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के सिलसिला जारी है। पीएचसी हरीपुरा में डॉ. सहन बिहारी गुप्त एवं सीएचसी में डॉ. मुकेश राजपूत के नेतृत्व में चल रही कोरोना की जांच में मंगलवार को 155 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई। इनमें नगर क्षेत्र के चार व्यक्तियों में मोहल्ला चौधरयाना में एक पत्रकार, मोहल्ला खटीकान में एक महिला एवं मोहल्ला रावतान व चिमनदुबे में दो व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में धनौरा कलां, दहगुवां व अतरछला में तीन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।