फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Corona infection is not stopping, then 12 cases came

Jalaun News: नहीं थम रहा कोरोना का संक्रमण, फिर 12 केस आए

Fri, 14 Apr 2023 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Corona infection is not stopping, then 12 cases came
उरई। कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी 12 नए कोरोना के मामले सामने आए। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 35 तक पहुंच गई। एक मरीज ठीक हो गया। अब तक 14121 कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें 13878 ठीक हो चुके हैं। 208 की मौत हुई है। फिलहाल 35 एक्टिव केस है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 484 की एंटीजन जांच हुई। इसमें पॉजिटिव केस आए है। वहीं 298 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ ने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोगों की बेफिक्री दूर नहीं हो रही है। हालत यह है कि लोग न तो अस्पताल में मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रख रहे हैं। भीड़भाड़ में भी मास्क की अनदेखी हो रही है। जिला पुरुष अस्पताल हो या फिर महिला अस्पताल। दोनों जगह डॉक्टरों के चैंबर में मरीजों की भीड़ थी लेकिन इक्का-दुक्का छोड़कर कोई भी मास्क नहीं लगाए था। जबकि मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में मास्क की अनिवार्यता की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed