फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   corana

कोरोना को मात देकर घर लौट रहे मरीज

Fri, 07 May 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
corana
उरई। जनपद में बड़ी संख्या में लोग नियमों का पालन करते हुए कोरोना से जंग जीतकर हंसी खुशी घर लौट रहे हैं। उरई क्लब में बने लेवल वन कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कौशल किशोर सिंह ने बताया कि कोविड पॉजिटिव होने के बाद मरीजों को कुछ नियमों का पालन करना होता है।
विज्ञापन

उन्हें अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होता है। समय से सोना और समय से जागने के अलावा समय से दवाएं, गर्म पानी का सेवन और भाप लेना होता है। मरीज इन नियमों का पालन करता है तो वह ठीक भी हो जाता है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में भी रहकर कोरोना प्रोटोकाल के हिसाब से कोरोना को मात दी जा सकती है। ऑक्सीजन लेवल की समस्या होने, गंभीर बीमारी से ग्रसित होने या गर्भवती होने पर ही मरीज अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल से शुक्रवार को तीन मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

उरई क्लब में बने कोविड अस्पताल से शुक्रवार को डिस्चार्ज हुए रामजी ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में स्टाफ द्वारा बताए गए नियमों का पालन किया। अस्पताल के स्टाफ ने भी इलाज के दौरान जो भी समस्या आई उसे गंभीरता से लिया और पूरी मदद की। डिस्चार्ज हुए अरविंद ने बताया कि उन्हें अस्पताल स्टाफ से पूरी मदद मिली, जिसकी वजह से वह कोरोना से जंग जीत सके। वह घर पर भी जाकर कोरोना नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed