फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Contract worker accused of taking money in the name of fitness was stripped of his job

Jalaun News: फिटनेस के नाम पर रुपये लेने के आरोपी संविदाकर्मी से काम छीना

Tue, 26 Aug 2025 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Contract worker accused of taking money in the name of fitness was stripped of his job
उरई। जिला अस्पताल में फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर कथित रूप से रुपये लेने की शिकायत पर जांच रिपोर्ट आने तक संविदा कर्मचारी को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

बता दें कि फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर रुपये लेने की शिकायत पर एसडीएम न्यायिक अतुल कुमार और सीओ सिटी अर्चना सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर जांच की थी। इसके अलावा सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने डॉ.सौरभ कुमार, डॉ. विनय अग्रवाल व डॉ. एसपी सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित संविदा कर्मी को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

उनके स्थान पर एक अन्य कर्मचारी को तैनात किया गया है। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आए मरीज का बीपी नापने में लापरवाही बरतने और ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाने के मामले में सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय संबंधित स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed