{"_id":"5fe629498ebc3e3eb533012c","slug":"container-caught-with-cattle-driver-arrested-orai-news-knp602135172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: मवेशियों से लटा कंटेनर पकड़ा, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: मवेशियों से लटा कंटेनर पकड़ा, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
ट्रक के अंदर मवेशी
- फोटो : ORAI
कालपी। कस्बे में शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोल्हूपुर मोड़ हाईवे पर दो दर्जन गोवंश लादे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि चालक से पूछताछ की जा रही है।
कालपी हाईवे पर जोल्हूपुर मोड़ के पास एक कंटेनर तकनीकी खराबी के कारण सड़क के किनारे खड़ा हो गया। उससे जानवरों की आवाज आने से आसपास के लोगों ने कंटेनर के अंदर झांक कर देखा, तो उसमें गोवंशों लदे दिखे। मामले की जानकारी पुलिस व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी।
बजरंग दल व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इस बीच सीओ आरपी सिंह, कोतवाल शिव गोपाल सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल शिव गोपाल ने बताया कि ट्रक में 24 गोवंश लदे थे।
विज्ञापन
कंटेनर के चालक फिदा वारिस पुत्र बाबू इस्लाम निवासी दौलतपुर जिला कोसंबी छिंदबाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सभी गोवंशों को समीप की गोशाला पहुंचाया गया। बजरंग दल व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई मांग की है।