कालपी। लॉकडाउन 2 में 20 अप्रैल से निर्माण कार्यों को मिली छूट के चलते हाईवे पर लॉकडाउन की वजह से बंद पड़ी फोरलेन सड़क व ओवरब्रिज निर्माण का कार्य मंगलवार को कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों के द्वारा शुरू करा दिया गया है।
बता दें कि पिछले एक वर्ष से बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग में फ ोरलेन सड़क चौड़ीकरण व ओवरब्रिज निर्माण का कार्य नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड हैदराबाद व मित्तल कंस्ट्रक्शन कंपनी लखनऊ के इंजीनियरों के द्वारा कराया जा रहा था। बीती 22 मार्च को जनता कफ्र्यू लग जाने के कारण काम बंद हो गया था। बाद में लॉक डाउन के कारण काम पूरी तरह से ठप हो गया था। काम बंद होने से उड़ती धूल के कारण नगरवासी परेशान हो गए थे। लॉकडाउन -2 के तहत 20 अप्रैल से छूट मिलने पर कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों जी गणेशन, फ रीद अंसारी, प्रभाकर, अयोध्या प्रसाद की देखरेख में अधूरे हाईवे का काम शुरू करा दिया गया है। इंजीनियरों ने साइट पर मजदूरों का आवश्यक निर्देश दिए। इंजीनियरों ने बताया कि अधूरे हाईवे व ओवरब्रिज का काम बरसात से पहले पूरा करने की योजना है।