फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Constable accused of attempted rape absconding, court sends letter to ADJ

Jalaun News: दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी सिपाही फरार, कोर्ट ने एडीजे को भेजा पत्र

Tue, 16 Dec 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of attempted rape absconding, court sends letter to ADJ
उरई। सौतेली बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी सिपाही जमानत मिलने के बाद से लगभग दो साल से फरार है। कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की के आदेश दिया है। इसके बाद भी न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई न ही उसकी कुर्की की गई। इस पर कोर्ट ने एडीजी आलोक सिंह को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तीन वर्ष पहले कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें बताया था कि वर्ष 2013 में झांसी के ग्राम बनगुवां पोस्ट बरुवासागर हाल पता हजरतगंज लखनऊ निवासी सिपाही सुशील ने उसके साथ आर्य समाज मंदिर से शादी की थी। पांच मई 2022 को सिपाही ने उसकी सौतेली नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इसके बाद वह भाग गया था।
विज्ञापन

उसने कोतवाली पहुंच कर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। कोर्ट से जमानत मिलने बाद से आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है। कोर्ट ने कुर्की और गिरफ्तारी का आदेश दिया। आरोपी के जमानतगीरों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने इस मामले में एडीजी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed