{"_id":"583487204f1c1b2b2513b486","slug":"conscious-of-sophistication","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट के प्रति जागरूक किया
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खाद्य वस्तुओं की जांच करते विशेषज्ञ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया। इसमें मिलावट खोरी केे बारे में जानकारी देने के साथ ही इसके बचाव के भी तरीके बताए गए। व्यापारियों से कहा कि वह मिलावटी सामान कतई न बेचें। खाद्य वस्तुओं को लेने केे लिए आने वाले उपभोक्ताओें को उचित क्वालिटी का सामान दें।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित जागरूकता शिविर का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं में मिलावट जानने के लिए आम उपभोक्ता नमस्ते इंडिया के केंद्रों पर जाकर नि:शुल्क जांच करा सकता है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र ने घर में मसाले, चाय व दालों की जांच की साधारण विधियों के बारे में जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह ने लाइसेंस व पंजीकरण के बारे में बताया। अभिहित अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि आज समाज में यह संदेश फैला है कि सभी चीजेें मिलावटी हैं। लोगों को इस बारे में जागरूक होने की जरूरत है। कैंप में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल केे प्रदेश महामंत्री डीएन सेठ ने भी व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह अच्छा सामान बेचें। जिलाध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने कहा कि व्यापारीगण मिलावटी सामान न बेेंचे। एक्सपायरी डेट के पदार्थों से बचें। रामप्रकाश पुरवार ने कहा कि हम सभी लोगों को जागरूक होना होगा। इसके पहले विभाग की ओर से मिलावटी के बारे में जानकारी देने के लिए विशेषज्ञों की ओर से जांच भी कराई गई। इस मौके पर योगेश त्रिवेदी, मान सिंह निरंजन, अनिल प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन