{"_id":"5e6d28628ebc3ea814100e33","slug":"connection-found-without-bill-how-is-good-luck-orai-news-knp55036343","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन तो मिला, बिना बिल कैसा %सौभाग्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन तो मिला, बिना बिल कैसा %सौभाग्य’
विज्ञापन
नगीना
- फोटो : ORAI
कोंच। एक ओर जहां बिजली विभाग के अधिकारी वसूली बढ़ाने के नाम पर आम उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं वही दूसरी और जिम्मेदारों की लापरवाही से सौभाग्य योजना के लाभार्थी बिजली बिल का इंतजार कर रहे हैं। कोंच क्षेत्र में दो साल से कनेक्शन मिलने के बाद अब तक लोगों के बिल नहीं भेजे गए। अब उपभोक्ताओं को डर है कि उन्हें दो साल का बिल एक साथ देना होगा और फिर कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न होगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से सौभाग्य योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत गरीबों को फ्री में बिजली कनेक्शन दिए गए थे। इसके साथ ही फ्री में मीटर व केबल भी दी जा रही थी। इस योजना के तहत क्षेत्र में अक्तूबर 2017 में गरीब जरूरतमंदों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के लिए सौभाग्य योजना (सहज बिजली हर घर योजना) की शुरुआत की गई थी। इसके तहत क्षेत्र में भी सैकड़ों जरूरतमंदों को मुफ्त बिजली कनेक्शन व मीटर दिए गए थे।
बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नगर के लगभग छह से सात सौ बिजली कनेक्शन दिए गए थे, लेकिन कनेक्शन देने के बाद बिजली विभाग ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। करीब दो वर्षों से अब तक एक भी पात्र उपभोक्ता को बिजली विभाग ने कनेक्शन के बाद बिल उपलब्ध नहीं कराया। जिससे अब लाभार्थी परिवार चिंतित नजर आ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब इकट्ठा बिल आएगा तो वह कैसे यह चुका पाएंगे, क्योंकि उनके परिवार तो रोज कमाने और रोज खाने की स्थिति में हैं। इकट्ठा बिल आने पर उन्हें भारी भरकम ब्याज भी देना होगा। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उनका आरोप है कि वह कई बार बिजली बिल के लिए विभाग के चक्कर लगा चुके है, लेकिन हर बार उन्हें टरका दिया जाता है।
विज्ञापन
जल्दी ही बनवाए जाएंगे बिल-एसडीओ
कोंच। एसडीओ गौरव कुमार का कहना है कि कुछ काम शेष रह गया है, बीसीडी नहीं भरी गई है। जेई से कह कर जल्दी ही यह काम निपटाने और बिल बनाने के लिए कहा जा चुका है। उपभोक्ताओं की यह शिकायत जल्दी ही दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले बिल पर किसी तरह का ब्याज देय नहीं होगा, केवल जितनी बिजली उपयोग की गई है उसका ही पैसा लिया जाएगा।
बिल जमा करने के लिए लेना पड़ेगा कर्ज
कोंच। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी नसीम मकरानी दिव्यांग हैं और सिलाई कर अपना परिवार चलाते हैं। उनका कहना है कि कनेक्शन लिए उसे डेढ़ साल हो गया है और बिजली बिल का वह इंतजार कर रहा है, लेकिन जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है, इसे चिंता सता रही है कि बिल जमा करने के लिए कर्ज न लेना पड़े।
हर महीने आता बिल तो जमा करना होता आसान
कोंच। आजाद नगर निवासी नगीना विधवा हैं और चार बेटियां घर में हैं। बड़ी बेटी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है तब कहीं जाकर घर की रोटी का इंतजाम हो पाता है। घर के खर्चों के बाद बचता कुछ नहीं है। हर महीने बिल मिलता तो उसे भरना आसान हो जाता। कनेक्शन भले ही मुफ्त मिल गया हो लेकिन बिल तो भरना ही पड़ेगा। लंबा वक्त गुजर जाने के बाद भी बिल न आने से परेशान हैं।

नसीम मकरानी- फोटो : ORAI

एसडीओ गौरव कुमार- फोटो : ORAI