फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Congress clash with police on Hathras incident, pulls

हाथरस घटना पर पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, खींचतान

Thu, 01 Oct 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congress clash with police on Hathras incident, pulls
शहीद भगत सिंह चौराहे पर कांग्रेसी प्रदर्शन करते - फोटो : ORAI
उरई। हाथरस जाते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोशित कांग्रेसियों ने गुरुवार शाम को शहर में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने जाम लगाने के प्रयास के साथ ही सीएम योगी का पुतला फूंकने की कोशिश की। इस पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीनकर खींचते हुए अपनी गाड़ियों में डालना शुरू कर दिया। इस पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक खींचतान के बाद पुलिस पार्टी जिलाध्यक्ष समेत 25 कांग्रेसियों को लेकर कोतवाली आ गई। यहां से इन्हें पुलिस लाइन भेज दिया। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि करीब 25 से तीस लोगों के खिलाफ लिखापढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन

हाथरस कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने शाम के वक्त गांधी चबूतरा पर धरना दिया। यहां कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसियों की भीड़ शहीद भगत सिंह चौराहे पर पहुंची। जाम लगाकर सीएम योगी का पुतला फूंकने की कोशिश की। इससे पहले कि कांग्रेसी पुतले को आग के हवाले कर पाते, भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। फोर्स कांग्रेसियों को जबरन हटाने में जुट गया। यह देख कांग्रेसी पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने लगे। इस बीच कुछ कांग्रेसियों ने टाउन हाल के पास पुतला फूंकने की कोशिश की। यहां पर सपा के कुछ कार्यकर्ता पहुंच गए। इस पर कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। बाद में पुलिस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, शहर अध्यक्ष डॉ. रेहान सिद्दीकी, महासचिव दीपांशु समाधिया, सिद्धार्थ दीवौलिया, राजेश मिश्रा, अमित पांडेय, गुलाब खान, सुरेश, शमी, संतोष ठाकुर, रवींद्र राजपूत, सद्दाम एवं महिला कार्यकर्ता शकुंतला पटेल, सुनीता, शीलम, शिवकुमारी, शशि भदौरिया आदि को लेकर पहले कोतवाली फिर पुलिस लाइन आ गई। उधर सपाइयों ने घंटाघर चौराहे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया। कोतवाल ने बताया कि कांग्रेस के साथ कुछ सपा के लोग भी थे। इनमें करीब 25 कांग्रेसी और 16 सपाई हैं। कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed