{"_id":"5a467e614f1c1b95188bca29","slug":"conflicts-between-student-groups-in-school-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्र गुटों के बीच संघर्ष, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छात्र गुटों के बीच संघर्ष, हंगामा
जालौन
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन तथा पिटे छात्र से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पब्लिक स्कूल के छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर छात्रों के अभिभावक भी पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बड़ ीमुश्किल से मामला शांत किया।
कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को सूरज ज्ञान माडल पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारी चल रही थी। इसी बीच छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच स्कूल की छत पर मारपीट शुरू हो गई।
इसमें एक छात्र लहूलुहान भी हो गया। इस पर स्कूल में हंगामा शुरू हो गया। पिटे कक्षा 11 के छात्र अभिजीत कुशवाहा पुत्र सुजीत सिंह निवासी लाजपत नगर के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गये थे। घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। जिस पर एसआई रामकुमार सिंह चौहान पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और हंगामा काट रहे छात्रों व अभिभावकों को समझा बुझा कर किसी तरह शांत किया। एसआई ने बताया है कि अभी मामले की तहरीर नहीं आई है, यदि आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले को लेकर जब स्कूल में पड़ताल की गई तो इसके मूल में एक छात्रा चर्चा में आ रही है। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य मनोहर प्रताप का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।