फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Complete the unfinished dream of Babasaheb

बाबा साहब का अधूरा सपना पूरा करें

Wed, 28 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 28 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Complete the unfinished dream of Babasaheb
सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की ओर से जीआईसी में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें पिछड़ी जातियों को आह्वान किया गया कि वह पार्टी को विधानसभा चुनाव में वोट करें ताकि यूपी में 2017 में पार्टी की सरकार आ सके। मुख्य अतिथि व बसपा के मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर व बुंदेलखंड प्रभारी तिलक चंद्र अहिरवार ने कहा कि पिछड़ी
विज्ञापन


जातियां व पार्टी केे कार्यकर्ता बाबा साहब के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि मोदी मनुवादी मानसिकता पर काम कर रहे हैं। तिलक चंद्र ने कहा कि मोदी नोटबंदी को लेकर रोज नियम बदल रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी उठाना पड़ रही है। कहा, बाबा साहब ने पिछड़ी जातियों को सम्मान देने के लिए संघर्ष किया। अब मौका आ
विज्ञापन


गया है कि बाबा साहब के सपने को पूरा किया जाए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि कोआर्डिनेटर झांसी मंडल ब्रजेश जाटव ने सपा सरकार को अपराधों की जननी बताया। कहा कि अपराध दिनो दिन बढ़ रहा है। सरकार इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला हिंसा रोकने की बात कहने वाली सपा सरकार में ही सबसे ज्यादा महिलाओं पर
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्याचार हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि ने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय पर काम कर रही है। बसपा की सरकार में सभी को न्याय मिला है। अन्य दलों की सरकार ने आम जनता को सिर्फ छला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ बसपा नेता नरेश बाबू राठौर ने की। पूर्व विधायक व उरई विधानसभा प्रभारी अजय अहिरवार पंकज, कालपी

विधानसभा प्रभारी छोटे सिंह चौहान, कोंच, माधौगढ़ प्रभारी गिरीश अवस्थी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बसपा सभी वर्गों के हितों को लेकर काम कर रही है। सम्मेलन में


माताप्रसाद प्रजापति, मलखान सिंह, रविंद्र सिंह, मूलशरण कुशवाहा, पूर्व मंत्री चैनसुख भारती, विधायक संतराम कुशवाहा, रामदुलारे कुशवाहा, रामचरन बौद्व, सुरेश तिवारी, अवधेश निरंजन, हरगोविंद मुखिया, युवा नेता कैलाश राजपूत, रफीउद्दीन पन्नू, बद्रीप्रसाद, बलवान सिंह, जावेद जब्बी, तालिब, अशफाक बब्लू, आदि मौजूद रहे। संचालन उदयवीर सिंह दोहरे ने किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed