फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Complete the incomplete tasks soon - Jai Kumar

अधूरे पड़े कामों को जल्द पूरा करें- जय कुमार

Thu, 10 Aug 2017 12:14 AM IST
jalaun
jalaun Updated Thu, 10 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Complete the incomplete tasks soon - Jai Kumar
बैठक लेते प्रभारी मंत्री जयकुमार जैकी - फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रभारी मंत्री जयकुमार जैकी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी मंत्री ने जिले के अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होेंने पूर्ति विभाग, ऋण मोचन योजना, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, मनरेगा सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद को अगस्त 2018 तक खुले में शौच मुक्त कराना है। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश दिए कि शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही अस्पतालों, स्कूलों व अन्य सरकारी भवनों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे थोक विक्रेताओं के यहां से उठान होने पर मात्रा की जांच करें। अधिकांश जगहों से अभी भी घटतौली की शिकायतें आ रही हैं। अगर कोई भी शिकायत आती है तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोटेदारों के यहां भी मात्र व रेट सूची की जांच करें। गरीबों का हक उन तक पहुंचना ही चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋण मोचन योजना में किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी न होने दें।
विज्ञापन



अधिक से अधिक किसानों के बैंकों में आधार कार्ड लिंक कराएं और उन्हें कर्जमाफी का लाभ दिलाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडे, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अल्पना बरतारिया, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र निरंजन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed