फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Complaint made on the portal for not getting loan from the bank

Jalaun News: बैंक से ऋण न मिलने की पोर्टल पर की शिकायत

Sun, 02 Nov 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Complaint made on the portal for not getting loan from the bank
बैंक से ऋण न मिलने की पोर्टल पर शिकायत
विज्ञापन

जालौन। नगर के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी दिलीप सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने तकरीबन दो वर्ष पूर्व भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में एनआरएलएम योजना के अंतर्गत बकरी पालन के लिए ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। बैंक द्वारा जो कागजात मांगे गए उन्होंने वह सब कागजात बैंक को उपलब्ध करा दिए। अन्य जो भी औपचारिकताएं थीं वह भी पूरी कर दीं। छह माह तक शाखा प्रबंधक समेत फील्ड ऑफीसर उसे ऋण देने के लिए टहलाते रहे। कहा कि ऋण स्वीकृत होने वाला है जल्द ही उन्हें ऋण उपलब्ध करा दिया जाएगा। बाद में उसे क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय अकबरपुर भी भेजा गया। उसने तीन बार वहां का चक्कर लगाया। लेकिन जब ऋण देने का नंबर आया तो उन्होंने कोई गलत आख्या लगा दी। जिसके चलते उसे ऋण नहीं मिल पा रहा है। एसडीएम से लेकर डीएम से भी शिकायत कर चुका है लेकिन अब तक उसे ऋण नहीं मिला है। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने जांच कराकर उसे ऋण दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed