फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Commuters' commotion over non-availability of water

नलकूप का स्टार्टर खराब होने से आपूर्ति बाधित, यात्रियों का हंगामा

Sat, 10 Sep 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Commuters' commotion over non-availability of water
उरई। अंत्योदय एक्सप्रेस के यात्रियों ने पानी न मिलने पर हंगामा किया। रेलवे स्टेशन के नलकूप का स्टार्टर दो दिन से खराब चल रहा है। इस कारण स्टेशन पर पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुंबई से छपरा जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस को उरई रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के काम के कारण उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दोपहर 1.20 बजे एक घंटे के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेन से उतरे यात्रियों को प्लेटफार्म पर पानी नहीं मिला। इस पर वह शिकायत दर्ज कराने स्टेशन मास्टर के कार्यालय पहुंचे। स्टेशन मास्टर ने इलेक्ट्रिक विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एमए खान को फोन लगाया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर यात्री हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने किसी तरह यात्रियों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने मामले से झांसी मंडल के अधिकारियों को अवगत कराया। बिजली विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एमए खान का कहना है कि स्टाफ की समस्या के चलते स्टार्टर ठीक नहीं हो पा रहा है। शनिवार को नया लगाया जाएगा। पुरानी टंकी से पानी की सप्लाई की कोशिश की जा रही है। हालांकि उससे पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पाती है।
फोटो-5-उरई रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी।
ब्लॉक लिया, ट्रेनें रोकी गईं
उसरगांव से कालपी रेलवे स्टेशन पर हो रहे ट्रैक दोहरीकरण के काम के कारण कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर से डेढ़ घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इस कारण मुंबई से छपरा जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (15102), झांसी से कानपुर जाने वाली मालगाड़ी को उरई स्टेशन पर रोका गया। ब्लाक क्लियर होने के बाद यातायात बहाल हो सका।
--
फोटो-6-रेल कर्मियों के उम्मीद कार्ड बनाते कर्मचारी। संवाद
शिविर में बनाए गए रेल कर्मियों के कार्ड
उरई। रेल कर्मचारियों के चिकित्सा कार्ड उम्मीद बनाने के लिए रेलवे के कार्मिक विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन पर शिविर लगाया गया। शिविर में 19 रेल कर्मचारियों के उम्मीद कार्ड बनाए गए। झांसी से आए वरिष्ठ कार्मिक लिपिक प्रवीण बंसल, अवधेश ने रेल कर्मियों के उम्मीद कार्ड बनाए। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे, वीके खरे, आरएस यादव मौजूद रहे। (संवाद)

--
अतिक्रमण की जांच के लिए पहुंची टीम
उरई। रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे परिक्षेत्र में अतिक्रमण में रेल कर्मियों की मिलीभगत की शिकायत पर डीआरएम झांसी मंडल आशुतोष ने आरपीएफ को जांच सौंपी है। आरपीएफ क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर शिप्रा की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जांच की। उन्होंने आरपीएफ उरई के प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार और सिपाही धीरसिंह के बयान लिए। उन्होंने मौके पर जाकर भी जांच की। इंस्पेक्टर के मुताबिक वह जांच रिपोर्ट झांसी मंडल के कमांडेंट को सौंपेंगी। आईओडब्लू विवेक दुबे का कहना है कि अधिकारियों को शिकायत भेजी गई थी। उन्होंने भी अपनी आख्या मंडलीय अधिकारियों को भेज दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed