फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Commotion at petrol pump: Salesman assaulted and threatened at gunpoint.

Jalaun News: पेट्रोल पंप पर हंगामा कर सेल्समैन से मारपीट, तमंचा दिखाकर दी धमकी

Tue, 15 Sep 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Commotion at petrol pump: Salesman assaulted and threatened at gunpoint.
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर कम पेट्रोल डालने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि उसने सेल्समैन से मारपीट की, तमंचा दिखाकर जातिसूचक शब्द कहे और धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन


छिरिया सलेमपुर निवासी सेल्समैन सौरभ कुमार दोहरे ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव का ही शिवम जादौन पेट्रोल पंप पर आया था। कम पेट्रोल डालने का आरोप लगाते हुए वह गाली-गलौज और हंगामा करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। घटना के समय पंप मालिक दीपेंद्र नगायच और उनके पिता अखिलेश नगायच भी मौजूद थे।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, वह खुद को बचाने के लिए ऑफिस के अंदर चला गया तो आरोपी पीछे से वहां भी पहुंच गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद आरोपी तमंचा लेकर आया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिवम जादौन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed