फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Collision of two bikes, one dead

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

Tue, 19 Jan 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Collision of two bikes, one dead
उरई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के पास कोई हेलमेट नहीं मिला है। एक अन्य हादसे में पति के साथ बाइक से जा रही महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भुआ गांव निवासी तुलाराम (65) सोमवार की देर शाम बाइक से हाईवे स्थित बड़ागांव पेट्रोल भराने जा रहे थे। हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरकर तुलाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला युवक मौके से बाइक समेत भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस से घटना की जानकारी मिलते ही बेटा देव प्रजापति, बेटी रीता, बबिता, सविता व पत्नी सोना देवी बदहवास हालत में अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि उसके सिर में चोटें आई थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में सत्यनारायण निवासी पृथ्वीपुरा अपनी पत्नी मीनू (30) के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे। गांव के पास सड़क पर गड्ढा होने से बाइक से उछलकर मीनू गिर गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई और वह लहूलुहान हो गई। उसे पहले सीएचसी रामपुरा और फिर जिला अस्पताल भेजा गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed