फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CNG inflation, hike of Rs 2 per kg

Jalaun News: सीएनजी महंगी, दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी

Mon, 06 Apr 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
CNG inflation, hike of Rs 2 per kg
उरई। जिले में सीएनजी की कीमतों में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब सीएनजी 94.08 रुपये से बढ़कर 96.08 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन


सीएनजी के दाम बढ़ने से वाहन चालकों, खासकर ऑटो और टैक्सी संचालकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। रोजाना सीएनजी से चलने वाले वाहनों का खर्च बढ़ने से किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।




जिले में अडानी ग्रुप के सीएनजी पंप संचालन में हैं, जहां नई दरें लागू कर दी गई हैं। पंप संचालकों के अनुसार कीमतों में बढ़ोतरी गैस की लागत और अन्य संचालन खर्चों में वृद्धि के कारण की गई है। कीमत बढ़ने की खबर मिलते ही वाहन चालकों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि पहले ही खर्च बढ़ा हुआ है, ऐसे में सीएनजी के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की जिंदगी और मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed