फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CMS inspected the district hospital

Jalaun News: सीएमएस ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Mon, 20 Oct 2025 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
CMS inspected the district hospital
उरई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने रविवार की रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों, कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से भी इलाज की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर पटाखों से जलने या अन्य आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल इलाज मिले। इसके लिए सभी आवश्यक दवाएं और उपकरण तैयार रहें। सीएमएस ने इमरजेंसी वार्ड की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था और मरीजों के रजिस्ट्रेशन की स्थिति भी देखी। उन्होंने बताया कि त्योहारों पर भी अस्पताल में सेवाएं सुचारु रूप से जारी रहती हैं ताकि किसी मरीज को परेशानी न हो। चिकित्सकों से कहा कि मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से करें। साथ ही कर्मचारियों से कहा कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए एक-एक क्षण कीमती होता है, इसलिए सतर्कता और सजगता से काम करें। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि दीपावली के दौरान लापरवाही से जलने या चोट लगने के मामलों में सतर्कता जरूरी है। निरीक्षण के दौरान डॉ. शक्ति मिश्रा, डॉ. अमरीश कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed