{"_id":"5e14d1d68ebc3e879a40a1a0","slug":"close-ohe-line-when-train-is-short-circuit-orai-news-knp5369941143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में शार्ट सर्किट होने पर बंद करें ओएचई लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में शार्ट सर्किट होने पर बंद करें ओएचई लाइन
विज्ञापन
रेलवे संरक्षा सेमिनार में मौजूद रेलकर्मी
- फोटो : ORAI
उरई। रेलवे की ओर से रेल पथ निरीक्षक कार्यालय में आयोजित संरक्षा सेमिनार में चार सदस्यीय टीम ने कर्मचारियों को संरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों से कहा गया कि संरक्षा से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसमें किसी तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
झांसी मंडल से आए संरक्षा सलाहकार एमके अग्रवाल ने कहा कि ट्रेन में आगजनी की घटनाएं रोकने के लिए पहले तो यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रेनों में किसी तरह की विस्फोटक चीजें न जाने पाए। यदि आगजनी हो भी जाती है तो उसे रोकने के लिए सभी कर्मचारियों को दक्ष होना जरूरी है। शार्ट सर्किट से आग लगने पर सबसे पहले ओएचई लाइन बंद की जाए।
प्रणव पांडेय ने कहा कि ट्रेनों की शंटिंग के दौरान कतई लापरवाही न बरती जाए। लूज शंटिंग न करें। सिग्नल सही तरीके से काम करें और चालक और गार्ड आपस में संवाद रखें। ट्रैक मेंटीनेंस के दौरान भी संरक्षा और सतर्कता के साथ काम करें। इस दौरान संरक्षा सलाहकार एसपी मिश्रा, नीलू कुमार, स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा, सीपीडब्ल्यूआई केएल भारती, एसएसई टीआरडी रामआसरे, एसएसई सिग्नल अजय, एसएसई वर्क्स सीपी ओमरे, एमसीएम अजय कुमार, आरती वर्मा, अमरेंद्र सिंह आदि रहे।