{"_id":"5d8d0ba58ebc3e93d47d6bfe","slug":"clerk-suspended-on-dispute-with-account-officer-orai-news-knp5161125111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखाधिकारी से विवाद पर लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखाधिकारी से विवाद पर लिपिक निलंबित
विज्ञापन
उरई। बीएसए कार्यालय में कार्यरत वित्त लेखा अधिकारी और पटल सहायक के बीच फाइलों को निपटाने की बात पर विवाद हो गया। जिससे दफ्तर में हंगामा शुरू हो गया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचकर दोनों कर्मचारियों के बयान लिए। बीएसए राजेश शाही ने बताया कि लिपिक को निलंबित कर मामले की जांच की जा रही है।
गुरुवार की सुबह वित्त लेखा अधिकारी विक्रम सिंह अपने कार्यालय में थे तभी पटल सहायक प्रणव दीक्षित बिल संबंधी फाइल लेकर उनका पास पहुंचे। फाइल में हस्ताक्षर को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप शुरू कर दिया। जैसे ही मामले की जानकारी डीएम आफिस में मौजूद बीएसए को हुई तो उन्होंने डीएम डा. मन्नान अख्तर को मामले से अवगत कराया।
इस पर डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को जांच के लिए मौके पर भेजा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर दोनों कर्मचारियों व स्टाफ से पूछताछ की। बीएसए राजेश कुमार शाही ने बताया कि प्रणव वित्त लेखा अधिकारी के अधीन ही काम करता था। उसका लेखाधिकारी से विवाद हुआ है। लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।