{"_id":"69bb0251a106b14a800e66bc","slug":"clear-pending-investigations-and-arrest-the-wanted-sp-orai-news-c-224-1-ori1005-141829-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाएं निपटाएं और वांछितों को गिरफ्तार करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाएं निपटाएं और वांछितों को गिरफ्तार करें : एसपी
विज्ञापन
उरई। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। साथ ही बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने और प्रचलित अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा आगामी ईद व नवरात्रि पर्व को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और अफवाहों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, समस्त क्षेत्राधिकारी, अभियोजन अधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। (संवाद)