फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cleanliness drive carried out in the municipality on holiday

Jalaun News: छुट्टी के दिन पालिका में चला सफाई अभियान

Mon, 22 Sep 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive carried out in the municipality on holiday
फोटो-34 हटाए गए तिरंगा कक्ष हुआ साफ।संवाद
उरई। नगर पालिका कार्यालय में तिरंगों और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों की हुई बेकदरी की खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार जिम्मेदारों की नींद टूटी। अमर उजाला ने रविवार 21 सितंबर के अंक में कूड़े के ढेर में मिले जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, तिरंगे की भी बेकदरी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद रविवार की छुट्टी के दिन भी पालिका ने सफाई अभियान चलाकर कक्षों को साफ कराया।
विज्ञापन


पालिका कार्यालय के दूसरे तल पर तीन कक्षों में कंडम सामान के साथ जरूरी सरकारी कागज और फाइलें लापरवाही से पड़ी थीं। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र खुले में रखे थे, जिनके साथ आवेदन भी संलग्न थे। तिरंगे कचरे के साथ फेंके गए थे और शराब की बोतलें तक रखी मिलीं। यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र भी बारिश में खराब होने के लिए छोड़ दिए गए थे। खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को पालिका की टीम ने दिनभर सफाई अभियान चलाया। कक्षों से तिरंगे, प्रमाणपत्र और शराब की बोतलें हटाई गईं। सफाई के बाद कक्ष व्यवस्थित नजर आने लगे। सूत्रों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अब संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है। ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि सफाई करवा दी गई है। ऊपरी तल पर कक्ष होने के चलते उन पर ध्यान नहीं जा पाया था। संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-34 हटाए गए तिरंगा कक्ष हुआ साफ।संवाद

फोटो-34 हटाए गए तिरंगा कक्ष हुआ साफ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed