फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Clapping applause at wrestlers

दंगल में पहलवानों के दांव पेंच पर गूंजी तालियां

Wed, 27 Nov 2019 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Clapping applause at wrestlers
कुसमिलिया दंगल में पहलवानों के हाथ मिलाते सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा - फोटो : ORAI
डकोर ब्लाक के कुसमिलिया गांव में बुधवार को दो दिवसीय दंगल व मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और किसान यूनियन नेता बलराम लंबरदार ने फीता काटकर किया गया।
विज्ञापन

दंगल में प्रदेश भर से आए पहलवानों ने अपने दांवपेच से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं, लोगों ने मेले में लगे स्टालों व बच्चों ने झूलों का भी भरपूर लुफ्त उठाया। आयोजकों के मुताबिक मेले व दंगल की शुरुआत करीब चार सौ पहले की गई थी।
विज्ञापन

दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरे अखाड़े में जैसे ही मथुरा के विश्वजीत और सोनीपत के पहलवान रवींद्र मिट्टी को माथे पर लगाते हुए सामने आए, तालियों की गड़ग़ड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पहलवानों के बीच हुई पांच हजार की रोमांचक कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके बाद गडग़ंवा के संजय और कानपुर के पहलवान शमशुल के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। इसमें शमशुल ने संजय को पटकनी देकर जीत दर्ज की।
यह कुश्ती तीन हजार की थी। इसी तरह चंडीगढ़ के राहुल और अलीगढ़ के यशपाल के बीच हुए चार हजार की कुश्ती में राहुल ने जीत दर्ज की। जबकि अजय घराना व जावेद बरेली के बीच हुए पांच हजार के मुकाबले में अजय विजेता बने। सभी विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

खाने पीने के स्टालों व कपड़ों की दुकानों पर भी महिलाओं व पुरुषों का जमावड़ा लगा रहा। इस मौके पर हरनारायन सिंह, नारायन सिंह, परमेश्वरी दयाल, बृजलाल पूर्व प्रधान, दिनेश दिवाकर, कंचन सिंह, शिव सहाय, गोपीचंद्र महंत, जीतू राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, दिवाकर राजपूत, प्रदीप राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed