फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   chunav bar acocition

कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा चुनाव, 1309 अधिवक्ता डालेंगे वोट

Sat, 12 Mar 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
chunav bar acocition
चुनाव को लेकर तैयारी करते बारसंघ चुनाव के अधिकारी। - फोटो : ORAI
उरई। 14 मार्च को होने वाले जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू कर दी है। शनिवार को चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशियों व अधिवक्ताओं के लिए इसे लागू कर दिया। इस चुनाव में 1309 अधिवक्ताओं मतदान करेंगे। कहा गया है कि वह अपना सीओपी नंबर व पहचान पत्र लेकर मतदान करने आएं।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर स्थित राजेंद्र रावत सभागार में अधिवक्ता संघ के चुनाव अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं व प्रत्याशियों को चुनाव की आचार संहिता के बारे में बताया गया। सहायक चुनाव अधिकारी गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान 14 मार्च कलक्ट्रेट परिसर में होगा। मतदान की समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना होगी। इसके बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष और महासचिव पद के उम्मीदवारों का एक मतदान और एक मतगणना अभिकर्ता बनाया जाएगा। मतदान के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें दस बूथ होंगे। एक बूथ पर ढाई सौ अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदान के दौरान कोविड नियमों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि समाजसेवी संस्था परमार्थ की तरफ से कोविड हेल्प डेस्क भी लगाई जाएगी। बैठक में राजेश चतुर्वेदी, कमर अहमद, ब्रजराज रिछारा, शिवाकांत पाठक, सुधीर मिश्रा, प्रमोद वर्मा, राघवेंद्र तोमर समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed