{"_id":"5f8b40008ebc3e75047ce353","slug":"chor-se-bhida-grhasvaamee-mobail-chhodakar-bhaaga-orai-news-knp589122084","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर से भिड़ा गृहस्वामी, मोबाइल छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर से भिड़ा गृहस्वामी, मोबाइल छोड़कर भागा
विज्ञापन
कोंच(जालौन)। चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर की गृहस्वामी से हाथापाई हो गई। चोर मौके से भागने लगा। इस दौरान उससे मोबाइल छूट गया। यह पड़ोस के युवक का बताया जा रहा है। गृहस्वामी ने तहरीर दी है। मोबाइल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
नगर के मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी तरुण निरंजन पुत्र रामकुमार ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें बताया कि शुक्रवार रात लगभग 12 बजे एक युवक दीवार फांदकर घर की छत पर आ गया। वह कमरे की खिड़की से अंदर झांकने लगा। कमरे में सो रहे उसके भाई को लघुशंका लगी। वह जाग गए। तभी उनकी नजर खिड़की पर पड़ी। भाई ने ललकारा तो वह दीवार की ओर भागने लगा। हाथापाई के दौरान उसने भाई को धक्का दे दिया। वह घर के पीछे नरिया में कूद गया। इस दौरान टॉर्च जलता हुआ उसका मोबाइल छत पर गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। चोर नहीं मिला। मोबाइल पुलिस को सौंप दिया गया। घर के पड़ोस में किराये पर रहने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।