{"_id":"65df81134d59730e6305cdb4","slug":"chief-minister-inaugurated-kabilpura-outpost-orai-news-c-224-1-ori1001-111496-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: काबिलपुरा चौकी का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: काबिलपुरा चौकी का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
Thu, 29 Feb 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के काबिलपुरा गांव में स्थापित नवनिर्मित पुलिस चौकी का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम में डीएम, एसपी के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने नवनिर्मित पुलिस चौकी का फीता काटा।
डकोर थाना क्षेत्र के काबिलपुरा गांव में स्थापित नवनिर्मित पुलिस चौकी का सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और भी कारगर बनाने के लिए प्रदेश में थाना क्षेत्रों के दूर दराज वाले गांवों में पुलिस चौकी स्थापित कीं गईं हैं। इससे क्षेत्रीय जनता को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस दौरान डीएम राजेश कुमार पांडेय एसपी डॉ. ईरज राजा, जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन भी शामिल हुए।
डकोर थाना क्षेत्र के काबिलपुरा गांव की दूरी अधिक होने के कारण प्रदेश सरकार द्वारा करीब आठ साल पहले पुलिस चौकी स्थापित करने की मंजूरी मिली थी। तब से गांव में अस्थाई पुलिस चौकी बनी हुई थी। बुधवार को चौकी की कमान उपनिरीक्षक अंकुर भाटी को सौंपी गई। डीएम व एसपी ने उपनिरीक्षक को लोगों की सुरक्षा के लिए समर्पित रहने के लिए कहा। एसपी ने कहा कि जो भी कमियां है वह जल्द से जल्द बता दी जाएं। जिससे उन्हें पूरा कर लिया जाए।