{"_id":"641df7d79222a6fd9e02bb84","slug":"chicken-farm-burnt-by-fire-three-thousand-chickens-burnt-orai-news-c-12-1-141505-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आग से जला मुर्गी फार्म, तीन हजार चूजे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आग से जला मुर्गी फार्म, तीन हजार चूजे जले
Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र जालौन के मनकापुर मौजे में बने मुर्गी फार्म में देर रात आग लग गई। फार्म के अंदर मौजूद लगभग तीन हजार चूजे, दो बाइकें व अन्य सामान जलकर राख हो गया। फार्म संचालक के मुताबिक 10 लाख की क्षति का अनुमान है।
जालौन कस्बे के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी पुष्पेंद्र कुमार दोहरे का बंगरा रोड मनकापुर मौजा में मुर्गी फॉर्म है। वह थोक में मुर्गियों को बेचने का व्यापार करते हैं। इस फार्म में गुरुवार की रात अचानक आग लग गई। उस दौरान फार्म संचालक पुष्पेंद्र कुमार, साथी हरीबाबू और कर्मचारी सुरजीत फार्म पर ही मौजूद थे। लपटें देख पुष्पेंद्र की आंख खुल गई। उसने दिव्यांग हरीबाबू व सुरजीत को जगाकर बाहर निकाला और खुद भी बाहर निकले। कुछ ही देर में लपटों ने पूरे दड़बे को अपनी चपेट में ले लिया। फार्म संचालक के पास फायर ब्रिगेड को भी सूचना देने का मौका नहीं मिला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।