फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chhapra Mail route changed, Barrackpore Express cancelled

Jalaun News: छपरा मेल का बदला रूट, बैरकपुर एक्सप्रेस रद्द

Sat, 21 Dec 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 21 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chhapra Mail route changed, Barrackpore Express cancelled
उरई। झांसी मंडल के आंतरी व संदलपुर स्टेशन के बीच ट्रैक मरम्मत का काम होने की वजह से ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर 11123 को तीन दिन के लिए परिवर्तित मार्ग भिंड, इटावा, कानपुर के रास्ते गुजारने का निर्णय लिया है। पहले दिन ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल शुक्रवार को उरई होते हुई नहीं आई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। पहले से रिजर्वेशन कराने वाले नौ यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी। इसके साथ ही 14 से अधिक यात्रियों ने अनारक्षित टिकट वापस किए।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी मंडल के आंतरी और संदलपुर स्टेशन के बीच ट्रैक मरम्मत का काम होने की वजह से ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर 11123 को परिवर्तित मार्ग भिंड, इटावा, कानपुर के रास्ते बरौनी के लिए जाएगी। इस ट्रेन से उरई से कानपुर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। पहले दिन परिवर्तित मार्ग से ट्रेन गुजारने पर नौ यात्रियों ने अपनी यात्रा को निरस्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 14 से अधिक यात्रियों ने अनारक्षित टिकट वापस किए। कुछ यात्रियों ने झांसी-कानपुर मेमू से जाकर कानपुर से छपरा मेल पकड़ने की बात कही। उनका कहना है कि पहले से रिजर्वेशन कराया था, इसकी वजह से यात्रा समाप्त न करते हुए कानपुर से ट्रेन को पकड़ेंगे। इसके अलावा कोहरे के कारण झांसी कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है एकमात्र साप्ताहिक ट्रेन है, जो सीधे कोलकाता तक जाती है। उस ट्रेन को भी बंद कर रेल प्रशासन ने निर्णय गलत लिया है। यह यात्रियों के हित में निर्णय नहीं है। उन्होंने इस ट्रेन को बहाल करने के लिए रेल प्रशासन से अनुरोध किया है। यात्रियों की समस्या के बारे में मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेन का रूट परिवर्तित किया गया है। जल्द काम होते ही ट्रेन अपने यथावत मार्ग से संचालित होगी।

मथुरा। मरीज की मौत के बाद पहुंची पुलिस।

मथुरा। मरीज की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed