फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chhapra mail cancelled, Rapti Sagar more than 13 hours late

Jalaun News: छपरा मेल रद्द, राप्ती सागर 13 घंटे से ज्यादा लेट

Fri, 06 Feb 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chhapra mail cancelled, Rapti Sagar more than 13 hours late
उरई। कोहरे ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की गति को धीमा कर दिया है। इसके साथ ही मध्य भारत के काजीपेट स्टेशन पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनों को घंटों विलंब का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को ग्वालियर से बरौनी जाने वाली 11123 छपरा मेल को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली 12512 राप्ती सागर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4:58 बजे के स्थान पर शाम करीब 7 बजे पहुंचने की उम्मीद है जो लगभग 13 घंटे 55 मिनट की देरी से चल रही है। इसी क्रम में प्रयागराज से झांसी आने वाली माघ मेला स्पेशल ट्रेन 01807 अपने निर्धारित समय से 5 घंटे 39 मिनट विलंबित रही। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली 12598 अंत्योदय एक्सप्रेस 8 घंटे 45 मिनट की देर से पहुंची, जबकि आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट विलंब से आई।
विज्ञापन

अन्य प्रभावित ट्रेनों में मुंबई से सीतापुर जाने वाली 12107 मुंबई–सीतापुर एक्सप्रेस एक घंटे, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली 19166 साबरमती एक्सप्रेस 1 घंटा 18 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस एक घंटा देर से आई। प्रयागराज से झांसी आने वाली 01804 माघ मेला स्पेशल एक घंटा 6 मिनट, गोरखपुर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस 2 घंटे 24 मिनट और मुंबई से गोरखपुर जाने वाली 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस 1 घंटा 6 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार ट्रेनों के विलंब से आगमन के कारण यात्रियों को स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी यात्रा योजनाओं में बाधा आ रही है और गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से सभी ट्रेनों में फॉग डिवाइस (धुंध पहचान यंत्र) लगाए गए हैं। इन उपकरणों से चालकों को दृश्यता कम होने पर भी ट्रेनों को सुरक्षित रूप से चलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed