फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Checking the power cut in large installations

चेकिंग में बड़े प्रतिष्ठानों की बिजली कटी

Mon, 01 Aug 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 01 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Checking the power cut in large installations
शहर में चेकिंग करते बिजली अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजली बकायेदारों पर शिकंजा कसने का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को फिर बिजली विभाग के अधिकारियों ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान बडे़ प्रतिष्ठान कार्रवाई की जद में आए। अस्पताल गेट स्थित तीन बडे़ मेडिकल स्टोरों की बिजली काट दी गई। वहीं, गोपालगंज स्थित टेलर मार्केट में भी कई बडे़ प्रतिष्ठानों की बिजली काटी गई। कई लोगों ने
विज्ञापन


तुरंत रुपये जमा कर अपने कनेक्शन कटने से बचाए। एसडीओ धर्मवीर सिंह केे नेतृत्व में सोमवार को बिजली बकायेदारों के खिलाफ शहर में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान बडे़ प्रतिष्ठान निशाने पर रहे। टीम जब अस्पताल गेट स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा कई वर्षों से बिल का भुगतान नहीं किया
विज्ञापन


गया था और उस पर एक लाख 90 हजार रुपये बकाया था। एसडीओ ने मौके पर खडे़ रहकर यहां का बिजली कनेक्शन कटवाया। यहीं पर स्थित दुर्गा मेडिकल पर भी एक लाख 25 हजार व जगदंबा मेडिकल पर 90 हजार रुपये की बकायेदारी होने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए। इसके बाद विभाग की टीम कृष्णा टाकीज की गली में स्थित टेलर मार्केट पहुंची। यहां
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाये में मयूर टेलर, रायल टेलर, खन्न, रामा टेलर, लेबोडी आदि दुकानों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। विभाग के इस अभियान से बकायेदारों में हड़कंप मचा रहा और कई

उपभोक्ताओं ने तुरंत मौके पर रुपये जमा कर अपने बिजली कनेक्शन कटने से बचाए। इस दौरान छह लाख रुपये की बकायेदारी वसूलने में सफलता भी मिली। अभियान के दौरान एसडीओ धर्मवीर सिंह के साथ जेई सुमित साहू, मोहम्मद शफीक, बाबू डिसकनेक्शन टीम के सोनू गौतम आदि मौजूद रहे।


34 कनेक्शन काटे, 13 का बढ़ाया लोड
अभियान के दौरान टीम ने कुल 34 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। इसके अलावा 13 दुकानों के एक किलोवाट से बढ़ाकर 2 किलोवाट कर दिया गया। अस्पताल गेट के सामने स्थित बजाज आलियांज इंश्योरेंस का दो किलोवाट से बढ़ाकर 6 किलोवाट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed