फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   chalak ki chaku se god ker hatya

्रक चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Wed, 10 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
chalak ki chaku se god ker hatya
मृतक उपेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
कुठौंद/महेवा (जालौन)। थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर में हाईवे किनारे एक खेत में ट्रक चालक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। शरीर पर चाकू के कई वार मिले। कुछ ही दूरी पर उसका मौरंग से लदा ट्रक भी खड़ा मिला। कुठौंद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अरुण तिवारी का कहना है कि हत्या रंजिशन लग रही है, परिजनों ने देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ग्राम मदारीपुर में हाईवे किनारे स्थित ढाबे के पीछे खेत में ग्राम महेवा थाना कालपी निवासी ट्रक चालक उपेंद्र सिंह (23) का शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर सीओ समेत थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। खेत से कुछ ही दूरी पर उपेंद्र का मौरंग से लदा ट्रक भी खड़ा था। उपेंद्र के पेट और सीने में चाकू से वार के कई घाव थे। तलाशी में उपेंद्र के कपड़ों से उसका मोबाइल और कुछ रुपये भी मिले हैं। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र औरैया निवासी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी चलाता था। आसपास के लोगों के मुताबिक वह मंगलवार की रात मौरंग लादकर हाईवे किनारे ट्रक लगाते हुए आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद उसका शव बुधवार सुबह पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक शव के पास से रुपये और मोबाइल मिलने से साफ है कि वारदात लूट के इरादे से नहीं की गई है। पुलिस रंजिश, लेनदेन, पारिवारिक विवाद या फिर किसी महिला से दोस्ती आदि बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पिता की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
उपेंद्र का सिरसाकलार में ननिहाल है, और वहां उसके पास कुछ खेती भी है। जिस कारण उसका अपनी ननिहाल सिरसा अधिक आना जाना रहता था। परिजनों के मुताबिक उसके पिता मिस्टर सिंह की भी 2009 में सड़क हादसे में मौत हुई थी। परिवार में दो भाई और भी हैं। बेटे की मौत पर मां माया सिंह का बुरा हाल था। वह बार बार चिल्ला रही थी कि आखिर बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था। वह तो उसके सिर पर सेहरा बंधने का सपना देख रही थी। अब कैसे सपने पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्रक के पास मिली शराब की बोतल
जिस स्थान पर उपेंद्र का ट्रक खड़ा था, उसके पास ही शराब की एक खाली बोतल भी पड़ी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले उसने शराब भी पी रखी थी। पुलिस के अनुसार वारदात में एक या दो से अधिक लोग शामिल हैं। उपेंद्र अक्सर उक्त ढाबे में आता जाता था। इस कारण आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। दो तीन संदिग्धों को खाने लाकर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात देर रात दो से तीन बजे की लग रही है।

घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस

घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस- फोटो : ORAI

मृतक के घर के बाहर बैठे गमगीन लोग

मृतक के घर के बाहर बैठे गमगीन लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed