फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Central team tested development and MNREGA status

केंद्रीय टीम ने विकास कार्यों व मनरेगा की स्थिति परखी

Tue, 18 Feb 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Central team tested development and MNREGA status
निरीक्षण करती टीम - फोटो : ORAI
कदौरा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों व मनरेगा की स्थिति परखने के लिए सोमवार को केंद्रीय टीम ने ब्लाक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बता कर मनरेगा की स्थिति को परखा। टीम के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही वह अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली से आई दो सदस्यीय टीम के नेशनल मॉनिटर एसके चौहान व अजय साही ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा में पहुंच कर सबसे पहले मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया व कार्य कर रहे जॉबकार्ड धारकों से बात की साथ ही मिलने वाली मजदूरी के बारे में पूछा। वहीं 2016 से अब तक कराए गए मनरेगा के कार्यों की पत्रावली देखी व प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिले आवासों व शौचालयों को चेक कर लाभार्थियों से बात की। टीम ने बैठक कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें पेंशन राष्ट्रीय आजीविका मिशन, आंगनबाड़ी, राशन कोटा, स्वास्थ्य साथ ही गांव में कराए गए विकास कार्यो के बारे में पूछा।
विज्ञापन

वहीं जॉबकार्ड धारकों तुलसीराम सियादुलारी प्रेम पाल ब्रजविहारी ने टीम से मांग की, कि मनरेगा की मजदूरी 182 से बढ़ा कर 300 सौ की जाए। नेशनल मानिटर एस के चौहान ने कहा इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे और मजदूरी बढ़ाने के लिए कहा जाएगा। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के सचिव अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में रोस्टर के हिसाब से बैठक करते है, पथरेहटा के बाद टीम ने बारदौली व उसरगांव का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर बीडीओ अतिरंजन सिंह, पूर्ति निरीक्षक, कमल सिंह, एसीडीपीओ शीला देवी, सचिव धीरेन्द्र सिंह, जेई प्रवीण द्विवेदी, मोहित कुमार, प्रधान मंजू पाल, प्रधान प्रतिनिधि सेवाराम पाल, नाजिम खान, अवध पाल व नितेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed