फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   celebration, orai news

अमर शहीद कलश रथयात्रा का हुआ स्वागत

Wed, 05 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
celebration, orai news
अमर शहीद यात्रा में तिरंगा लेकर निकलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : ORAI
उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में जालियावाला बाग हत्याकांड के सौ साल पूरे होने पर निकाली जा रही अमर शहीद कलश रथयात्रा मंगलवार को शहर में भी निकाली गई। देशभक्ति के गीतों के साथ युवा तिरंगा लेकर चल रहे थे। जगह जगह युवाओं ने नारेबाजी की। यात्रा का कई जगह स्वागत भी हुआ।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री लवकुश मौर्या, जिला प्रमुख भूपेंद्र राजपूत, जिला संयोजक निर्मल तिवारी, हरीशंचद्र तिवारी, प्रियांशु राजावत, अभय दुबे रिनियां, आर्यन राजपूत के नेतृत्व में यात्रा गांधी डिग्री कालेज से शुरु हुई। जो शहीद भगत सिंह चौराहा, माहिल तालाब होते हुए आदर्श संस्कृत महाविद्यालय पहुंची। जहां पर शहीद परिवार और तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री अनिल यादव ने बताया कि यात्रा 31 जनवरी को चित्रकूट से शुरु हुई थी। यह बांदा, हमीरपुर होते हुए यहां पहुंची है। इसके बाद झांसी रवाना होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जालियावाला बाग में शहीद हुए अमर शहीदों की शहादत को याद करना है। उनके बलिदान के बारे में युवाओं को बताना है। इस दौरान दीपराज दुबे, सत्यम, सुरभि, श्रद्धा, रक्षा, सृष्टि, सौम्या, विशाल, प्रखर वाजपेयी, हरिकिशोर रिप्पू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed