{"_id":"60db5f298ebc3ebb653dcdcf","slug":"cdo-river-adm-pool-sampling-collage-orai-news-knp637271635","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेतु निगम के नब्बे फीसदी कार्य पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेतु निगम के नब्बे फीसदी कार्य पूरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की अन्य निर्माण परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई।
समीक्षा के दौरान सीडीओ ने यमुना सेतु, पाल सरेनी घाट के निर्माण के संबंध में पूछा। जिस पर राज्य सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हैं। हमीरपुर-कालपी मार्ग पर रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज का दो लेन का कार्य पूर्ण हो चुका है। दूसरे लेन में 40 मी लंबाई में कार्य पूर्ण तथा रिटेनिंग वाल 126 मी. कार्य शेष है जिस पर तेजी से कार्य होने चाहिए। सीडीओ ने कोंच, मऊ, मिहौनी, दबोह, एमपी मार्ग पर पहुंज नदी पर होने वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा की। पुलों के अतिरिक्त बैठक में राजकीय बालिका इंटर कालेज भवन निर्माण कोंच, जालौन राजकीय डिग्री कालेज, राजघाट कालपी, जिला कारागार उरई में जलाशय का कार्य, ब्लाक महेवा में नवीन राजकीय हाईस्कूल सरसेला का निर्माण कार्य आदि की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी योजनाओं के जिम्मेदार अधिकारी लगातार परियोजनाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण किए जाए। बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा उजाउद्दीन सहित समस्त कार्रवाई संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।