फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CDO expressed displeasure after seeing dirt in Amrit Sarovar

Jalaun News: अमृत सरोवर में गंदगी देखकर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Mon, 16 Oct 2023 11:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
CDO expressed displeasure after seeing dirt in Amrit Sarovar
माधौगढ़। सीडीओ ने अमृत सरोवर कुरौती का निरीक्षण किया। सरोवर में गंदगी देख नाराजगी जताई। सीडीओ ने साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ भीमजी उपाध्याय ब्लॉक क्षेत्र के कुरौती स्थित अमृत सरोवर पहुंचे। अमृत सरोवर में विधायक निधि से बनवाए गए ओपन जिम का निरीक्षण किया। तालाब में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा से शीघ्र तालाब की साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब के आसपास खड़े पेड़ों की भी छंटाई कराई जाए। कहा कि 35 मॉडल तालाबों पर काम चल रहा है। शेष 27 तालाबों में शीघ्र काम चालू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक मॉडल तालाब बनाया जाए। गांव की साफ सफाई में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। साथ ही गोशाला का निरीक्षण नियमित किया जाए ताकि व्यवस्थाएं ठीक रहे। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीओ प्रभारी समाज कल्याण सुनील सोनकर, शिवसागर अवस्थी, अनुराग सिंह, ब्रजपाल सिंह,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed